लेखकों से आग्रह
- कृपया अपने शोध-पत्र को हिंदी में कृतिदेव 010 फॉन्ट साइज़ 14 एवं अंग्रेजी के शोध-पत्र टाइम्स न्यू रोमन फॉन्ट साइज़ 10 वर्ड फाइल सहित पीडीएफ
- कृपया संदर्भ मूल पुस्तक के आधार पर दें।
- आलेख में तर्कपूर्ण बातों को प्रस्तुत करें तथा अपने अभिमत को स्पष्ट करें।
- ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और पुनरावृत्ति यदि तर्क को पुष्ट करता है तभी दें। दार्शनिक पक्ष पर अधिक बल दें।
- संदर्भ ग्रन्थ का उल्लेख सावधानी से और यथोचित स्थान पर करें।
- प्रचलित स्थापनाओं से मतभेद होने पर तर्कपूर्ण रूप में अपनी बातों को रखें।
- भाषा की सरलता एवं शुद्धता पर ध्यान दें।
- आलेख ज्यादा से ज्यादा 3000 शब्दों में होना चाहिए।
- संदर्भ-सूची आलेख के अन्त में दें।
- वैसा ही आलेख छपने के लिए सम्पादक मंडल के पास दें जो अन्यत्र नहीं छपा हो।
- संदर्भ देते समय ध्यातव्य है कि लेखक का नाम, पुस्तक का शीर्षक, प्रकाशक का नाम, प्रकाशन का स्थान तथा वर्ष और अन्त में पृष्ठ संख्या अवश्य दें।
- अन्ततः अपना पूरा पता, मोबाइल, फोन और ई-मेल दें।
- आलेख में प्रस्तुत विचार लेखक के हैं। सम्पादक की सहमति असहमति का प्रश्न नहीं उठता है।